स्व. लाल श्याम शाह शास. नवीन महाविद्यालय मोहला मे हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन……

स्व. लाल श्याम शाह शास. नवीन महाविद्यालय मोहला में दिनांक २०/०७/२०२२ को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  “स्टॉप कैंसर मिशन ” गैर लाभकारी संस्था नागपुर के जिला राजनांदगांव प्रभारी  एवम् कैंसर सलाहकार श्री अजय ठाकुर उपस्थित थे |

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है| इस कार्यक्रम में कैंसर क्या है, कैंसर के कारण , भेद , निवारण तथा बचाव के उपाय सम्बंधित जानकारी दी गयी |

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. के. जोशी ने बधाई एवम्  शुभकामनायें दी | आभार प्रदर्शन श्री जी. पी. चंद्रवंशी (सहायक प्राध्यापक) ने  किया | संस्था  के अधिकारी एवम् कर्मचारियों ने स्वेच्छानुसार कैंसर पीड़ित अनाथ बच्चो के लिए सहायता राशि प्रदान की | इस कार्यक्रम में संस्था के सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे|